Breaking News

Guru Randhawa : तीन करोड़ से अधिक बार देखा गया

‘सूट सूट’ और ‘बन जा तू मेरी रानी’ सहित कई हिट गानों के चलते जबरदस्त लोकप्रिय हुए Guru Randhawa ‘यूट्यूब’ पर सबसे अधिक बार देखे जाने वाले भारतीय सिंगर बन गए हैं।

सबसे अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड : Guru Randhawa

ऐसे वक़्त जब बादशाह, यो यो हनी सिंह और मिका सिंह जैसे नामी सिंगरों की इंडस्ट्री में चमक बढ़ रही थी उसी समय गुरु रंधावा ने बेहद तेजी से अपने गानों और गायन शैली से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की है। गुरु रंधावा ने उनकी गायकी के जरिये एक रिकॉर्ड बनाया है। उनके सभी गानों को ऑफिशियल चैनलों को सबसे अधिक व्यूज मिले हैं, मतलब सबसे अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर बना है।

उनके गानों को तीन करोड़ से अधिक बार देखा गया है। जिसके चलते वह यू टूब में सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय गायक बन गए हैं। इस लोकप्रियता के कारण गुरु रंधावा ने बादशाह, यो यो हनी सिंह और मिका सिंह जैसे गायकों को पीछे छोड़ दिया है। गुरु रंधावा ने इस उपलब्धि पर एक बयान जारी कर उनके चाहने वालों का धन्यवाद दिया है।

गुरु ने एक बयान में कहा है कि वह सभी के प्रेम और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्हें लगता है कि पहली बार भारतीय इतिहास में किसी गायक को तीन करोड़ से अधिक बार देखा गया है। जिसके चलते वह बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उनके संगीत को सब समर्थन देने वाले फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हैं।

पंजाबी गानों से किया करियर शुरू

साल 2013 में पंजाबी गानों से अपना करियर शुरू करने वाले गुरु, इरफ़ान खान की फिल्म हिंदी मीडियम के गाने सूट सूट करदा से लाइमलाइट में आए। बाद में उनके गाने पटोला, बन जा तू मेरी रानी, लाहौर और हाई रेटेड गबरू ही हिट हो गया।

गुरु रंधावा के इन्स्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक फॉलोवर हैं और जल्द ही वो छोटे परदे पर शुरू हो रहे बच्चों के सिंगिंग शो में जज की भूमिका में दिखने वाले हैं।

About Samar Saleel

Check Also

दिगांगना सूर्यवंशी ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ के लिए तैयार

मुंबई। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ (Krishna from Brindavanam) की शुरुआत ...