Breaking News

Uri के सामने सिंबा ने टेके घुटने

उरी’ Uri को महाशिवरात्रि पर 67 लाख रुपए की कमाई हुई है। लग रहा है कि इस हफ्ते इसे करीब डेढ़ करोड़ रुपए और मिलेंगे। अभी इसकी कुल कमाई 240.38 करोड़ रुपए है। अब यह ’सिंबा’ से आगे हो गई है। आने वाले शुक्रवार तक यह 242 करोड़ पहुंच जाएगी। आठ हफ्तों से यह फिल्म कमाई में जुटी है। बीते शुक्रवार को इसे 50 दिन पूरे हुए थे। अभी बेहद सीमित शो इसके हैं, लेकिन ये फुल चल रहे हैं।

Uri ने 55 दिनों की दौड़ में

उरी Uri ने 55 दिनों की दौड़ में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। सबसे खास यह रहा कि इस अपने पांचवे शुक्रवार को दो करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की, जो आज तक हिंदी सिनेमा की कोई फिल्म नहीं कर पाई। सातवे हफ्ते में ’उरी’ ने 6.68 करोड़ कमाए थे। छठे हफ्ते की कमाई 11.58 करोड़ रुपए थी। पांचवें हफ्ते में इसे 18.74 करोड़ रुपए मिले थे। चौथे हफ्ते में इसे 29.34 करोड़ हासिल हुए थे। तीसरा हफ्ता 37.02 करोड़ लाया था। दूसरा हफ्ता 62.77 करोड़ का था और पहले हफ्ते में इसे 71.26 करोड़ रुपए मिल गए थे। यह सफर है इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का।

बता दें कि इस फिल्म को 35 करोड़ रुपए में बनाया गया था। 7 करोड़ इसके प्रचार पर खर्च हुए। इस तरह केवल 42 करोड़ में तैयार हुई फिल्म अपनी लागत का छह गुना कमा चुकी है। नेट कमाई 200 करोड़ के आंकड़े को जल्द छूने वाली है। वैसे ’उरी’ अभी भी ऐसे कमाई कर रही है जैसे इसका पहला हफ्ता चल रहा है।

लग रहा है कि कम से कम एक हफ्ता ’उरी’ सिनेमाघरों में और टिकी रहेगी। ऐसे में तगड़ी कमाई की उम्मीद है। ’उरी’ फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है। इस फिल्म में ’देवों के देव महादेव’ से खासे लोकप्रिय हुए मोहित रैना भी हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। ’उरी’ को औसत तीन स्टार की रेटिंग भी मिली है। विक्की कौशल की सिंगल रिलीज की बात की जाए तो यह अभी तक की उनकी सबसे बड़ी रिलीज है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...