Breaking News

जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ के पहले आएगी फिल्म ‘रॉ’

एक्टर जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाटला हाउस’ का पोस्टर रिलीज हुआ तो जॉन का लुक वायरल हो गया। लेकिन अब जॉन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जॉन को बॉलीवुड का हल्क ऐसे ही नहीं कहा जाता। क्योंकि फिल्म ‘सत्य मेव जयते’ की सफलता को उन्होंने ठीक से एंजॉय भी नहीं किया और अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे।

‘रॉ’ को रॉबी गरेवाल डायरेक्ट कर

इनमें से एक थी ‘रॉ’ यानी ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ जिसे रॉबी गरेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर खबर सामने आई है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने आज अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस फिल्म की रिलीज डेट की सूचना दी है।

12 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में

जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉ’, इस साल 12 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। खबरों के अनुसार ‘रॉ’ में जॉन अब्राहम एक भारतीय जासूस का किरदार निभाते दिखेंगे, जो पाकिस्तान में जाकर वहां के कई राज उजागर करेगा।

जॉन अब्राहम के अपोजिट मौनी रॉय

फिल्म ‘रॉ’ में जॉन अब्राहम के अपोजिट मौनी रॉय को कास्ट किया गया है। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन का मोस्ट फेवरेट एक्शन अवतार नजर आने वाला है। इस फिल्म को वाईकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, काइटा प्रोडक्शन्स और वीए फिल्म कम्पनी के अंतर्गत बनाया जा रहा है।

पहले सुशांत सिंह राजपूत को

फिल्म में पहले सुशांत सिंह राजपूत को लिया गया था। पोस्टर रिलीज होने के बाद उन्होंने फिल्म अचानक छोड़ दी थी। इसके बाद जॉन के फिल्म में शामिल होने की खबर सामने आई थी।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...