Breaking News

चुम्मे ने दिलाई जीत

जुम्मा चुम्मा दे दे … जुम्मा चुम्मा दे दे फिल्म हम के इस गाने की ये लाइने बिहार-झारखंड बॉर्डर पर पाकुर जिले में आयोजित एक प्रतियोगिता के लिए बिल्कुल सटीक बैठती हैं। यहां पर एक विवाहित जोड़े ने चुंबन (किस) की प्रतियोगिता में ने किस कर पुरस्‍कार जीता है।
तीन बने विजेता:-
बिहार-झारखंड बॉर्डर पर पाकुर जिले के लिट्टीपाड़ा में हर साल एक बड़े मेले का आयोजन होता है। इस मेले में नाचने और गाने के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में इस बार मेले में क‍िस कॉंपटीशन हुई। इसमें खुलेआम विवाहित जोड़ों को घंटों तक एक दूसरे को किस करना था। पहली बार हुई इस प्रतियोगिता में करीब 18 जोड़ों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तीन जोड़ों ने काफी देर तक एक दूसरे को किस कर पुरस्‍कार जीता। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
इनके पास है  वर्ल्‍ड  रिकॉर्ड:-
थाईलैंड के एक्‍कचई और लकसाना तिरानारात ने 2013 में अब तक का सबसे लंबा किस किया है। इन्‍होंने 58 घंटे 35 मिनट और 58 सेकेंड तक लगातार किस करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स बनाया है।
सबसे ज्‍यादा लोगों को किस:-
वहीं एक सेकेंड में सबसे ज्‍यादा लोगों को किस करने का वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड 2009 में बन चुका है। शिकागो के एक बड़े म्‍यूज‍िक फेस्‍ट‍िवल में एलीजाबेथ हम्‍बर ने 10 सेकेंड में 21 लोगों को किस कर एक वर्ल्‍ड  र‍िकॉर्ड बना डाला है।

15 सेकेंड में 55 बार किस :-
कम समय में सबसे ज्‍यादा बार क‍िस करने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ऑट्रा मोवीडा के डेनी मार्टिनेज व एना सेमन के नाम है। इन्‍होंने 15 सेकेंड में पूरे 55 बार गाल पर किस कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

About Samar Saleel

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई ...