Breaking News

लाल बिहारी लाल के Folk song रिकार्ड, जल्द होंगे रिलीज़

नई दिल्ली। कवि,लेखक एवं पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारीलाल के दो भोजपुरी Folk song लोकगीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा रिकार्ड हुआ है। पहले गीत के बोल है- पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा दूसरे गीत के बोल है – अबत घरे आजा बालमा। जिसे लोक गायिक कंचन प्रिया ने स्वर दिया है। इन गीतों को इसी नाम से यूट्यूब पर बहुत जल्द ही जारी किया जायेगा।

कई कंपनियों के लिए लिख चुके हैं Folk song

लाल बिहारी लाल
  लाल बिहारी लाल

लाल बिहारी लाल का हाल ही में भोजपुरी कांवर भजन ‘देवघर में भेंट होई ए जान’ रिलीज हुआ है। जिसमें लोक गायक राज किशोर ने स्वर दिया है। इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी, वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनू टेक, चंदा सहित दर्जनों कंपनियों के दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं।

इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए, जो आज भी बाजारों में खूब चल रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी, नरेन्द्र सागर, संजय प्रभाकर, रामायण सिंह राकेट, सरिता साज, शर्मिला पांडे, जयराम जुल्मी, राज किशोर, कंचन प्रिया, रेखा रानी, वही हिंदी में मो. सफी कुरैशी, हेमाध्यानी आदि ने गाया है।

इनकी भोजपुरी कविता, क्रांति बिहार के मगध ओपेनविश्वविद्यालय के एम ए और अंबेडकर बिहारविश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्यसेवा के लिए कई सम्मान मिल चुके है। यह गीत भोजपुरी भाषा में गायक मनोज लहरी के स्वर में बहुत जल्द ही बाजार में आयेगा।

About Samar Saleel

Check Also

बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की-तृप्ति और एमी विर्क, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी ‘बैड न्यूज’

अभिनेता विक्की कौशल ने सोमवार (18 मार्च ) को अपनी नई फिल्म के बारे में ...