Breaking News

सुपर हिट हुई luka chuppi

लुका छुप्पी luka chuppi सुपरहिट साबित हो रही है। बीते वीकेंड पर इसे 7.27 करोड़ रुपए मिले, यह बड़ी बात है। यह इसका तीसरा वीकेंड था, अभी इसके पास तीन दिन और है अच्छी कमाई के। कुल कमाई का आंकड़ा 82.51 करोड़ पर पहुंच चुका है। सात दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म को 75 करोड़ तक पहुंचने में 14 दिन लगे।

luka chuppi को 21.54 करोड़ रुपए

दूसरे हफ्ते में लुका छुप्पी luka chuppi को 21.54 करोड़ रुपए मिले थे। पहला हफ्ता 53.70 करोड़ लाया था। अगले हफ्ते इसकी स्क्रीन्स काफी कम हो जाएंगी और फिर यह 85-87 करोड़ के बीच सिमट सकती है। भारत में 2100 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। विदेश में इसे 407 स्क्रीन मिली थीं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म छोटे शहर में रहने वाले लड़के-लड़की की कहानी है, जो शादी करने की बजाय लिव इन में रहते हैं लेकिन दुनिया को अपने पति-पत्नी होने का अहसास दिलाते हैं स फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं।

फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। लुका छुप्पी का नाम पहले मथुरा लाइव रखने की बात चल रही थी क्योंकि फिल्म में कृति का रोल मथुरा की लड़की का है जो पढ़ने के लिए दिल्ली जाती है और वापस आने के बाद उसके लिए एक नई कहानी शुरू होती है। कार्तिक को मथुरा के पत्रकार का रोल मिला है। करीब 126 मिनिट की इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया और फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...