Breaking News

Malaika फिर दिखी अर्जुन के साथ

Malaika मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर को लेकर चर्चा कोई नई बात नहीं है। दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन अब दोनों खुलकर मिले जरूर लगे हैं। एक महीने के दौरान ही कई मौके ऐसे आए जब दोनों साथ देखे गए।

Malaika और अर्जुन दोनों

बांद्रा इलाके के एक रेस्त्रां से बाहर आते वक्त Malaika मलाइका और अर्जुन दोनों फिर साथ नजर आए। ये दोनों की कैजुअल डिनर डेट थी। बाहर फोटोग्राफर्स और फैन्स ने जब मलाइका को घेरा तो अर्जुन कपूर ने होटल मैनेजमेंट की सहायता से उन्हें बचाते हुए अपनी कार तक पहुंचाया। कई फैन्स इस छैंया छैया गर्ल के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर मलाइका को अर्जुन बचा रहे हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक फोटो लाइक किया था तो यह चर्चा फिर से होने लगी कि क्या अर्जुन कपूर और मलाइका आने वाले दिनों में इसको लेकर अपनी तरफ से कुछ कहे। एक रिअलिटी शो में मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर जाने वाले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के एक खूबसूरत फोटो को लाइक किया।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर होने की खबरें बहुत लंबे समय से आ रही हैं। इतना ही नहीं खबरों की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक का भी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते वह सलमान खान के परिवार के किसी भी बड़े आयोजन में दिखाई नहीं देते। सूत्र बताते है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच प्रेम प्रकरण की शुरुआत उस समय हुई, जब अर्जुन कपूर सलमान खान के घर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आया करते थे।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...