Breaking News

Catholics रिवाज से प्रियंका और निक ने की शादी

जोधपुर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर-गीतकार निक जोनस की शनिवार को Catholics कैथलिक रिवाज से शादी हो गई। अब रविवार को हिंदू रिति-रिवाज से शादी होगी। इस खास आयोजन के लिए प्रियंका के दूल्हे निक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे, फिर विंटेज कार से बारात में निकेलेंगे। तीन दिसंबर को सभी मेहमानों की दिन में रवानगी।

Catholics रिवाज से आज

मालूम हो, Catholics कैथलिक रिवाज से आज शादी के बंधन में दोनों की शादी का यह पांच दिनी आयोजन है, जिसकी शुरुआत गुरुवार को मेहंदी की रस्म से हुई। यह शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हो रही है।

शादी में प्रियंका और निक के परिजन शामिल हुए। ये सभी यहां चार चार्टर प्लेन से आए हैं। इनको लेकर 120 से अधिक लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले शादी समारोह में आने वाले मेहमानों में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन व बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पूरे परिवार व मेहमानों के साथ नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा गुरुवार को ही जोधपुर पहुंच गई थीं।

विवाह समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को आकर्षक रोशनी से सजाने का काम बुधवार से शुरू हो गया था। पैलेस के पीछे स्थित संगमरमर के मंडप में दो दिसंबर की रात्रि को शुभ मुहूर्त में भारतीय परंपरा के अनुसार निक व प्रियंका परिणय सूत्र में बंधेंगे।प्रियंका और निक के विवाह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

शादी की तस्वीरें और कोई सूचना बाहर न आए, इसलिए पैलेस में जाने वाले कर्मचारियों, वेटरों के भी मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए गए। निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ-साथ उम्मेद भवन पैलेस के सुरक्षा गार्ड और राजस्थान पुलिस भी मुस्तैद है। एयरपोर्ट मुख्य द्वार पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

 

About Samar Saleel

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई ...