Breaking News

Namaste England के गाने में दिखा परिणीति और अर्जुन का रोमांस

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली नई फिल्म Namaste England ’नमस्ते इंग्लैंड’ का गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं ’तेरे लिए’। यह गाना है आतिफ असलम की आवाज में, साथ दिया है आकांक्षा भंडारी ने। रोमांटिक अंदाज में इसे फिल्माया गया है।

शाह के निर्देशन में बनी Namaste England

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी Namaste England ’नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। करीब 11 साल पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की ’नमस्ते लंदन’ आई थी जिसे विपुल शाह ने ही बनाया था लेकिन बकौल विपुल ये फिल्म उसका सीक्वल नहीं है।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस बार लीड रोल में हैं। यह ’इशकजादे’ की जोड़ी है जो प्यार की नई परिभाषा गढ़ने आई है। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेंक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें आती हैं। फिल्म के ट्रेलर में प्यार के अलग अलग इमोशंस और रंग हैं। लड़की की मजबूरी और प्यार के लिए कुछ भी कर गुज़रने का जुनून भी। ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं ।

ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म ’नमस्ते इंग्लैण्ड’ में अर्जुन और परिणीति के अलावा अमित सयाल की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म के लिए भारत और विदेशों के करीब 75 लोकेशन पर शूटिंग की गई है। बताया जाता है कि फिल्म का एक गाना बेहद ही खर्चीला और और इस पर करोड़ो रूपये खर्च किये गए हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...