Breaking News

प्रियंका जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 2017 ट्रिबेका फिल्म महोत्सव के जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक, एमी बर्ग, जाचरी क्विंटो, शीला नेविंस, विलम डैफो, जेसी पलेमोन्स और मेलानी लिन्सकी सहित अन्य लोगों का नाम भी महोत्सव के जूरी सदस्य के रूप में शामिल किया गया गया है। ‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका से पश्चिम में लोकप्रिय होने वाली 34 वर्षीय स्टार, डक्यूमेंटरी और छात्र दूरदर्शी प्रतियोगिता में ओलिविया थिरलबी, रयान एगोल्ड, ब्रेडन फ्रसेर और इलीन गालघर के साथ जज होंगी। सभी श्रेणी के विजेताओं के नाम महोत्सव के पुरस्कार समारोह में घोषित किए जाएंगे जो बीएमसीसी ट्रिबेका फर्मानिंग ऑर्ट सेन्टर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 अप्रैल को होगा। माइकल रेपोर्ट की मेजबानी में द 2017 ट्रिबका फिल्म महोत्सव 19 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।



About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...