Breaking News

रणवीर, आलिया के लिए परफेक्ट : Mahesh Bhatt

मुंबई। फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन सबके बीच महेश भट्ट Mahesh Bhatt ने बड़ा बयान दिया है। दोनों फिलहाल फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

आलिया के पिता Mahesh Bhatt ने

इस बीच आलिया के पिता महेश भट्ट Mahesh Bhatt ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।-आलिया और रणबीर के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए महेश भट्ट ने रणबीर को अपनी बेटी के लिए परफेक्ट बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस बात को समझने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पर्सनली मुझे भी रणबीर कपूर बहुत पसंद है। वह एक अच्छा इंसान है।

अपना रिश्ता आगे कब और कैसे बढ़ाना है इस बारे में उन्हें सोचने की जरूरत है।दोनों की शादी के सवाल पर महेश भट्ट ने कहा कि, ’मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं हूं। उन्हें शादी कब और कैसे करनी है इसका फैसला उन दोनों का ही होगा।’ बता दें कि, पिछले दिनों आलिया से भी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया था उस वक्त आलिया ने जवाब दिया था कि, ’जो लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं उन्हें अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।’आलिया और रणबीर के रिश्ते को ऋषि कपूर और नीतू कपूर पहले ही हरी झंडी दे चुके हैं। फिलहाल ऋषि कपूर बीमार है और वे अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। कपूर फैमिली के बाद अब भट्ट फैमिली से भी दोनों के रिश्ते को हरी झंडी मिल चुकी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...