Breaking News

टाइगर जिंदा है बन सकती है सलमान की सबसे बड़ी हिट

टाइगर जिंदा है तो 300 करोड़ कमा चुकी और अब भी दो करोड़ से ऊपर रोज कमा रही है। अब सलमान बेफिक्र हो सकते हैं कि ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट हो जाएगी।

करोड़ो रूपये मिले

टाइगर जिंदा है ने सोमवार को इसे 2.72 करोड़, मंगलवार को 2.56 करोड़ रुपए और बुधवार को 2.30 करोड़ रुपए मिले हैं।

  • अब इसकी कुल कमाई 316.74 करोड़ रुपए हो गई है।
  • रिलीज के इतने दिन बाद भी ये फिल्म करोड़ों कमा रही है तो बड़ी बात है।
  • सलमान की इस फिल्म को सिनेमाघर में तीन हफ्ते हो गए हैं।
  • सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान है।
  • इसने 320 करोड़ रुपए भारत में कमाए थे। लग रहा है टाइगर दो दिन में इससे आगे निकलेगा।
  • सलमान की सुल्तान भी 300.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है, जो अब इस फिल्म से पिछड़ चुकी है।
  • यह फिल्म कमाई के मामले में 2017 की टॉप मूवी है। इसके आगे बस एक डब्ड फिल्म बाहुबली 2 है।
  • इसने गोलमाल अगेन की कमाई 205.67 करोड़ को पीछे किया है।
  • लाइफ टाइम कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 310 करोड़ का आंकड़ा आसानी से देख सकती है।
  • आने वाले हफ्ते तक कोई खास फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है इसलिए इसे कमाने का भरपूर मौका मिलने वाला है।
  • अरसे बाद लोग अपने प्रिय सितारे को  दबंग अंदाज में यानी खूब मार-कूट करता हुआ देख रहे हैं।
  • 2012 में आई एक था टाइगर का ये सीक्वल है।
  • इस बार इस फ्रेंचाइज में एक्शन को जोर है।
  • बता दें कि इसके ट्रेलर को दो दिन तक लगभग सात लाख व्यूज हर घंटे मिले थे।
  • इस बार सलमान खान का मिशन है आतंकियों के कब्जे से भारतीय नर्सों को आजाद कराना। साथ में कटरीना भी है।
  • जनवरी में इस फिल्म शूटिंग शुरू हो गई थी।
  • फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसका काम उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को शहर से शुरू किया था।
  • एक था टाइगर में निर्देशन का जिम्मा कबीर खान के पास था।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...