Breaking News

शत्रुघ्न सिन्हा को Britain में मिला अवार्ड

भारतीय कलाकारों का जलवा भारत के साथ-साथ विदेशो में भी देखने को मिलता है। हमारे कलाकार विदेशों में भी धूम मचाते हैं।
ऐसे ही एक भारतीय अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को Britain में सम्मानित किया गया।

Britain ने मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • 72 वर्षीय सिन्हा को कला और राजनीति के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए ब्रिटेन में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह ‘पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड’  साप्ताहिक अखबार एशियन वॉयस ने ब्रिटिश संसद परिसर में गुरुवार शाम आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
  • यह अखबार आम जनता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले व्यक्तियों को हर साल इस पुरस्कार से सम्मानित करता है।
  • इस दौरान कई ब्रिटिश सांसद, उद्योगपति और प्रमुख लोग मौजूद थे।
  • पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में ब्रिटेन के मंत्री साजिद जाविद भी शामिल हैं। उन्हें वर्ष का कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया।

खुद को करें सर्वश्रेष्ठ से भी बेहतर

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने भाषण में कहा, ‘इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में आपको खुद को सर्वश्रेष्ठ लोगों से भी बेहतर साबित करना होता है। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो कम से कम खुद को अन्य लोगों से अलग बनाएं।’

बता दें सिन्हा ने 1960 के अंतिम दशक में बतौर अभिनेता करियर की शुरुआत की थी। वह करीब 225 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About Samar Saleel

Check Also

दिगांगना सूर्यवंशी ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ के लिए तैयार

मुंबई। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ (Krishna from Brindavanam) की शुरुआत ...