Breaking News

Parmanu : बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

मशहूर Parmanu परमाणु परीक्षण पर आधारित जॉन अब्राहम की फ़िल्म ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण’ अभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी है। शुक्रवार को परमाणु की धीमी शुरुआत हुई।

25 मई को रिलीज़ हुई Parmanu – The Story of Pokhran

1935 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ने सिर्फ़ 4.82 करोड़ पहले दिन जमा किये। इससे कहा जा सकता है कि 25 मई को रिलीज़ हुई ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी शुरुआत की है।

हालाँकि Parmanu परमाणु से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। निर्देशक अभिषेक शर्मा ने फ़िल्म बनाने के लिए जिस विषय को चुना है, वो बिल्कुल नया है। अभी तक इस तरह की कोई भी फिल्म किसी भी निर्देशक द्वारा बनाया नहीं गया। विषय की इसी नवीनता की वजह से माना जा रहा था कि ये परमाणु विस्फोट बॉक्स ऑफ़िस को भी हिलाकर रख देगा।

ये भी पढ़ें – Ahilya Bai Holkar बन, अपनी आत्मशक्ति दिखलाओ !

‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण’ में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी ने मुख्य किरदार निभाये हैं। अब ये देखना काफी अहम होगा की फिल्म अपने शुरूआती तीन दिनों में क्या कलेक्शन कर पाती है।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...