Breaking News

Twitter से सोनम ने बनाई दूरी

अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया ट्विटर Twitter से दूरी बना ली है इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। इस बारे में आगे लिखते हुए सोनम कपूर ने कहा कि ट्विटर पर उन्हें ढेरों नकारात्मकता का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वह कुछ समय के लिए ट्विटर से दूर रहेंगी।

Twitter के अलावा सोनम ने कहा

ट्विटर Twitter अलावा उन्होंने लिखा है कि वह सभी के लिए वह शांति और प्रेम की कामना करती है। गौरतलब है कि सोनम कपूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है और एक जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री भी हैं। सोनम कपूर आहूजा कई विषयों पर अपनी बातें खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। जिसके चलते उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है।

गौरतलब है कि वीरे की वेडिंग के रिलीज होने के कुछ दिन पहले स्वरा भास्कर द्वारा कठुआ रेस केस को लेकर कमेंट किया गया था। इस प्रयास के दौरान उनके समर्थन में सोनम कपूर करीना कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियां आई थी। इसके बाद जघन्य अपराध पर इन कलाकारों का सिलेक्टिव आउटरेज सोशल मीडिया पर उनके ट्रोल का एक बड़ा कारण बन गया था। सोनम कपूर जल्द फिल्म ’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी।

आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम कपूर अब अपने करियर को नए सिरे से आगे बढ़ाना चाहती हैं। पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग तो कर ही रही हैं और उसके बाद दिलकेर सलमान के साथ ज़ोया फैक्टर में भी काम करेंगी। लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी ‘बैटल ऑफ बिटोरा’। हाल ही में सोनम ने दो किताबों को फिल्मों में तब्दील करने के लिए उनके राइट्स लिए हैं। इसमें अनुजा चौहान का नॉवेल ‘बैटल ऑफ बिटोरा’ और कृष्णा उदय शंकर का नॉवेल ‘गोविंदा’ शामिल है। सोनम कपूर के मुताबिक अगले साल के शुरू में वो बिटोरा को फ्लोर पर ले जायेंगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

माइकल डगलस का खुलासा, एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में अपने किरदार की चाहते थे खतरनाक मौत

माइकल डगलस हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे वैश्विक ...