Breaking News

विदेशी फिल्मों के लिए श्रेणियां बढ़ानी चाहिए: प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि ऑस्कर अकेडमी को विदेशी फिल्मों के लिए श्रेणियां बढ़ानी चाहिए। अभिनेत्री अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (एमपीएस) की नई सदस्य बनी हैं। प्रियंका ने संवाददाताओं से यहां कहा, “दुनियाभर से लोगों को चुनने के लिए मैं अकेडमी की आभारी हूं। जब हम अकेडमी के सदस्य होते हैं तो अकेडमी हमारे विचार पूछती है। मेरे हिसाब से अकेडमी को विदेशी फिल्मों के लिए सिर्फ एक कैटेगरी नहीं रखनी चाहिए, इसे बढ़ाना चाहिए।”
वहीं प्रियंका ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक टीवी सीरीज का सह-निर्माण करने की पुष्टि करने से मना किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह काफी कंटेंट विकसित करने पर काम कर रहे हैं।



About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...