Breaking News

यदि आपको भी हमेशा रहती है पेट में गैस की शिकायत, तो जरुर अपनाए ये दो उपाय

बहुत सारे लोगों को पेट में गैस की शिकायत रहती है| उनका कहना होता है कि खाना खाने के बाद हमारे पेट में गैस बहुत ज्यादा बनती है| श्वास भी नहीं लिया जाता है| कई लोगों को अम्लपित्त या एसिडिटी की शिकायत होती है| इस वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं| खूब सारी दवाइयां भी खाते हैं, फिर भी आराम नहीं मिलता है| आज आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी तकनीक, जिसके द्वारा आपके पेट की गैस की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी, वह भी बिना किसी दवा से|

पहला तरीका

खाने के बाद पानी पीने का ध्यान रखना –

बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि खाना खाते ही पानी पीते हैं या खाना खाते हुए बीच में पानी पीते हैं| ऐसा करने से हमारी जठराग्नि मंद हो जाती है| इस वजह से खाने का पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता है और गैस की शिकायत होती रहती है| अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट में बिल्कुल भी गैस नहीं बने और खाना अच्छी तरह से पच जाए, तो खाने के 1 घंटे बाद पानी पिए|

दूसरा है पानी पीने का तरीका

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि पानी को ऊपर से उड़ेल कर पीते हैं| जिसकी वजह से पानी सीधा हमारे पेट में चला जाता है| लेकिन आपको पता होना चाहिए कि हमारे मुंह में भी अनेक प्रकार के पाचक रस पाए जाते हैं, जो भोजन के पाचन में सहायक होते हैं और अगर आप ऊपर से उड़ेल कर पानी पीते हैं, तो यह एंजाइम पानी के साथ मिक्स नहीं होते हैं| इसीलिए पानी को सही तरीके से पीने के लिए हमेशा गिलास से मुंह लगाकर पानी पीजिए| बस आप ये दोनों तरीके अपना लीजिए| आपके पेट की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी|

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...