Breaking News

साईं रेजीडेंसी में वैदिक मंत्रोचार से हुआ देवी देवताओं का आवाहन

लखनऊ। चिनहट उत्तरधौना स्थित साईं रेजीडेंसी में आयोजित चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न देवी देवताओं का षोडशोपचार किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य पूरोहित धरणीधर पाठक व उनके सहयोगी चार ब्राह्मणों ने मन्त्रों और भाव द्वारा ईष्ट देवता को अपने सम्मुख आने का आवाहन किया।
कालोनी की श्रद्धालु महिलाओं ने कलश की पूजा की। और यज्ञशाला की परिक्रमा कर ईश्वर का ध्यान किया। कलशाचन के बाद मातृ षोडस व वास्तुपीठ, क्षेत्रपाल पीठ, नवग्रह और प्रधान पीठ की पूजाएं सम्पन्न हुईं। शाम को गणेशजी, दुर्गाजी, हनुमानजी, साईं बाबा, व स्फटिक शिवलिंग का जलाधिवास व अन्नाधिवास किया गया।

मुख्य पूरोहित धरणीधर पाठक ने इस अनुष्ठान के महत्व को समझाते हुए बताया कि ध्यान-आवाहन से हमारे ईष्ट देवता मूर्ति में वास करेंगे। तथा हमें आत्मिक बल एवं आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेंगे। ताकि हम उनका आदरपूर्वक सत्कार करें। हिन्दू धर्म में देवताओं का पूजन-कार्य 16 उपचार से किया जाता है। साईं रेजीडेंसी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्लू व महासचिव संतोष के सिंह ने बताया कि बुधवार को रथ यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा मंदिर परिषर से प्रारम्भ होगी और ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजन करने के बाद वापस लौटेगी।

कुसुम फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये वाॅटर आरओ की स्थाई व्यवस्था की गयी। इस कार्यक्रम में आरके सिंह, दुर्गेश तिवारी, एके सिंह, डाॅ रमन वर्मा, मनोज सिंह, संजय पाण्डेय, संदीप सिंह, सुनील राय, सुनील सिंह, विवेक राय, अमित कुमार सिंह सहित सोसायटी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्य सहित बड़ी संख्या में कालोनी की श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...