Breaking News

Indonesia में भूकंप, 10 की मौत, 40 घायल

इंडोनेशिया Indonesia के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोम्बोक में रविवार को आये  6.4 तीव्रता वाले भूकंप से दस लोगों की मौत हो गयी, जबकि चालीस से भी अधिक लोगों के घायल होने की  पुष्टि की गयी है।

ये भी पढ़ें – Chiyo Miyako : विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला का निधन

Indonesia :  लोकप्रिय पर्यटन स्थल है लोम्बोक

इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो के मुताबिक अभी  तक मौजूद आंकड़ों के हिसाब से  भूकंप की वजह से 10  लोगों की मौत जबकि 40 के घायल होने की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया की अभी राहत व बचाव कार्य जारी है, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हमारे पास अभी पूरे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें – Heavy Rain का कहर, अब तक 40 की मौत

  • भूकंप स्थानीय समय के अनुसार 06:47  बजे आया।
  • भूकंप इस द्वीप के मुख्य शहर माटरम से 50 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में आया था तथा इसका केंद्र  7 किलोमीटर की गहराई में था।
  • लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
  • इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...