Breaking News

अमेरिका में bridge गिरने से 10 लोगों की मौत

अमेरिका के मियामी में फ्लोरिडा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पास एक फुटओवर bridge के ढहने से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ कई अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए अपना दुख प्रकट किया।

  • उन्होंने कहा कि वह खुद इस हादसे पर नजर बनाये हुए हैं।
  • घायलों को बचाने और राहत कार्य के लिए लगी टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया।

bridge के ढहने से 8 गाड़ियां दबी

950 टन वजनी और 174 फुट लंबे पुल के ढ़हने से 8 गाड़ियां दब गई। जिससे 10 लोगों की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ पुल की चपेट में आकर अन्य दर्जन भर लोग घायल हो गये।

  • घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस पुल​ के ढ़हने के समय वाहन ट्रैफिक लाइट पर रूके हुए थे।
  • यह पुल 2019 में आम जनता के लिए खोला जाना था।
  • इसे 1.42 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार किया गया था।

घटना की जांच जारी

अमेरिका के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा कि राहत और बचाव के साथ प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सके।

  • इसके साथ घटना की जांच की जा रही है।
  • पुल किन कारणों से गिरा है।

About Samar Saleel

Check Also

मलयेशिया के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, आपसी रिश्तों समेत इन मुद्दों पर चर्चा

भारत और मलयेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आ रही है। दोनों देशों के ...