Breaking News

श्रीलंका : सिलसिलेवार धमाकों में 207 की मौत,400 से ज्यादा घायल

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल गया। बम धमाके तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुए हैं। यह बात एक पुलिस प्रवक्ता ने बताई। एक विस्फोट राजधानी कोलंबों के कोचचिकड़े में स्थित सेंट एंथोनी चर्च में हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका श्रीलंका समयानुसार सुबह 8.45 पर हुए हैं। आत्मघाती हमलावरों ने कोलंबो के तीन लक्जरी होटलों में ईस्टर की भीड़ के बीच खुद को उड़ा लिया। होटल सिनामन ग्रैंड (श्रीलंका के प्रधानमंत्री के निवास के पास) शंगरी ला और किंग्सबरी होटल हैं।

कोलंबो नेशनल अस्पताल के अधिकारी ने

वहीं दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया चर्च में हुआ। तीसरा धमाका बट्टीकलाओ चर्च में हुआ है। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरी-ला होटल, सिन्नमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी धमाके की खबर है। बम धमाकों में बहुत से लोगों की मौत हो गई है,मृतकों में 35 विदेशी नागरिक शामिल हैं,लेकिन उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है।

बम धमाके में मरने वालों की संख्या 207 पहुंच गयी है। वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कोलंबो नेशनल अस्पताल के अधिकारी ने कहा,’घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।’

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बम धमाकों के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम परिस्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।’ शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार ईस्टर के मौके पर चर्च जाने वाले लोगों को इन धमाकों में निशाना बनाया गया है। अभी तक श्रीलंका सरकार ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

जानकारी के अनुसार कोलंबो में सेना के 200 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। इसी बीच श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं।

किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाने की साजिश रची है। अलर्ट में कहा गया था, “एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों के जरिए प्रमुख चचरें के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।”

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...