Breaking News

जापन में बाढ़ के बाद गर्मी का सितम, एक दर्जन से अधिक की मृत्यु

जापान में बाढ़ के कहर के बाद अब गर्मी सितम ढा रही है। गर्मी की वजह से इस सप्ताहांत देश में 14 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को जापान में तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

तापमान बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हाल में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से करीब 200 लोगों की जान चली गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस हफ्ते कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

जापान के भीतरी इलाकों में

जापान के भीतरी इलाकों में उच्च आर्द्रता के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। सबसे अधिक 39.3 डिग्री तापमान गिफू प्रांत में रहा। यहां पर 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान को “अत्यधिक गर्मी“ माना जाता है।

मंगलवार को बाढ़ग्रस्त पश्चिमी जापान में तापमान 34.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से कीचड़ और मलबा हटा रहे सैनिकों और स्वयंसेवकों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। – एजेंसी

 

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...