Breaking News

America: पौधा छूने से हो सकते हैं अंधे

America के वर्जीनिया में एक ऐसे खतरनाक पौधे की जानकारी सामने आई है, जिसके छूने भर से इंसान अंधा हो जाता है। यह एक ऐसा जंगली पौधा है, जिसे इंसान के शरीर से छू जाने से उसके शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं और जलन होने लगती है और इसके बाद वह अंधा हो जाता है। वर्जीनिया शहर में पहली बार इस पौधे की पहचान हुई है।

America, गाजर प्रजाति का छातेनुमा फूल वाला पौधा

यह पौधा वर्जीनिया के साथ अन्य राज्यों में भी पाया जा सकता है। ये पौधा कैरट अर्थात गाजर की प्रजाति का है, जिसकी लंबाई 14 फीट तक और इसकी पत्तियां 2 से 5 फीट तक लंबी हो सकती हैं। इसके फूल छातेनुमा होते हैं। वर्जीनिया के एग्रीकल्चर और कन्ज़्यूमर सेवा विभाग के प्रोग्राम मैनेजर डेबरा मार्टिन ने कहा कि अभी इस बात पर विचार किया जा रहा है कि इस मामले में क्या किया जाए। पौधे का नाम जायंट हॉगवीड बताया जा रहा है। यह पौधा ‘काऊ पार्सनिप’ पौधे की तरह दिखाई पड़ता है जो वर्जीनिया में पाया जाने वाला स्थानीय पौधा है। जायंट हॉगवीड वर्जीनिया में पाया जाने वाला पहले स्तर का नुकसानदायक पौधा है।

यह खबर भी देखें—अंतरिक्ष में अमेरिका की Space Force खोलने की घोषणा

About Samar Saleel

Check Also

पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति, विपक्षी नेता नवलनी की मौत पर बोले- दुखद घटना

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की ...