Breaking News

डोकलाम में चीन ने गुपचुप तरीके से शुरू की कार्रवाई : अमेरिका

अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन ने डोकलाम इलाके में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है। दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने संसदीय सुनवाई के दौरान यह बात कही। हालांकि, भारत के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने इन दावों को खारिज किया है।
उन्होंने सांसदों से कहा कि मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपनी उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और चीन की गतिविधि भारत के लिए चिंता का विषय है। वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

हिमालयी क्षेत्र डोकलाम को लेकर

भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्र डोकलाम को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं। हाल ही में चीन और भारत के बीच हिमालयी क्षेत्र को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। इसके बाद से चीन और भारत के बीच इस मुद्दे पर कई दिनों तक गतिरोध रहा था।

दोनों देश बाद में
महिला सांसद एन वेगनर ने कहा कि हालांकि दोनों देश बाद में पीछे हट गए थे। लेकिन, चीन ने हिमालयी क्षेत्र में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है। वहीं वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून माह में भारत और चीन के सैनिक हिमालयी क्षेत्र में आमने-सामने आ गए थे। चीन वहां पर सड़क निर्माण करना चाहता था। लेकिन, भारत ने चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया। 28 अगस्त को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले गतिरोध खत्म हुआ और दोनों देशों के सैनिक पुरानी स्थिति में लौट गए।

 

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...