Breaking News

Florence तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही

फ्लोरेंस Florence तूफान ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर कैरोलिना में दस और दक्षिण कैरोलिना में एक शख्स की मौत हुई है। शनिवार को नेवी, कोस्टगार्ड और वालंटियरों ने हेलिकॉप्टर, नाव और भारी वाहनों से पानी में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

Florence तूफान से तेज तूफान

फ्लोरेंस Florence तूफान से तेज तूफान, मूसलधार बारिश और उफनती नदियों ने हालात को मुश्किल बना दिया है। वहीं,145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तूफान के चलते कैरोलिना में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हजारों लोगों को घर छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में भारी बाढ़ आने का आशंका जताई जा रही है, जबकि न्यू बर्न शहर में सैकड़ों लोगों को मदद की जरुरत है।

उत्तर कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने बताया कि, न्यू हैनोवर काउंटी में एक घर पर पेड़ गिरने से मां-बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बिजली के तारों को जोड़ने की कोशिश करते वक्त लेनोइर काउंटी में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यहां एक अन्य 77 वर्षीय व्यक्ति की भी जान चली गई।
वहीं, हम्प्स्टेड शहर में कार्डियक अरेस्ट से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दक्षिण कैरोलिना में 62 वर्षीय महिला की कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
इस बीच मेयर डाना आउटलॉ ने बताया कि 400 लोगों को बचाया गया है। करीब 100 लोग और फंसे हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश हो रही है। 1,200 लोग पहले से ही राहत शिविरों में पहुंच गए हैं। उन्होंने तूफान से 4,200 घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही है। एजेंसी

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...