Breaking News

Brazil : पूर्व राष्ट्रपति होंगे गिरफ्तार ,अरेस्ट वारंट हुआ जारी

Brazil के एक अदालत ने वहां के पूर्वराष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। अदालत ने उन्हें पुलिस के सामने समर्पण के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था।

Brazil : भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं लूला दा सिल्वा

पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यह आदेश तब आया जब देश की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति की सजा में देरी के अनुरोध को ठुकराने वाला आदेश पारित किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि गिरफ्तारी के बाद लूला को हथकड़ी नहीं पहनाई जाएगी और उन्हें जेल की एक अलग सेल में रखा जाएगा। लूला 2003 से लेकर 2011 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे।
लूला पर सरकारी अनुबंधों में कंपनियों का पक्ष लेने के एवज में एक अपार्टमेंट लेने का आरोप है। हालाँकि लूला ने इसे एक सिरे से नाकारा है।

धनशोधन व रिश्वत लेने के लिए दोषी पैर गए
  • एक अपीलीय अदालत ने 24 जनवरी को धनशोधन व रिश्वत लेने के लिए दोषी करार दिए जाने के खिलाफ दायर लूला की याचिका को खारिज कर दिया।
  • अदालत ने उनकी प्रारंभिक सजा को कठोर कर दिया और इसे बढ़ाकर 12 साल से ज्यादा कर दिया।
  • इससे पहले अदालत में लूला को दोषी पाया गया था और 2017 में साढ़े नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

 

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...