Breaking News

जिहादियों ने सात के सिरों में मारी गोली

पूर्वोत्तर नाइजीरिया स्थित एडावा राज्य में एक खेत में काम करने वाले सात लोगों की संदिग्ध बंदूकधारियों ने आज सिर में गोली मार हत्या कर दी। खेत के मालिक ने यह जानकारी एएफपी को दी। हमलावरों के बोको हराम से जुड़े होने की आशंका है। यहां इस सप्ताह एक मस्जिद में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बंदूकधारी वहां सुरक्षा कर्मियों के भेष में पहुंचे और स्थानीय समयानुसार तड़के सुबह तीन बजे गोम्बी जिले के सबॉन गड़ी गांव में खेत में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। मजदूरों को नजदीक से गोली मारी गई और उनके हाथों का पीछे बांध दिया गया था। खेत के मालिक याकूबु सर्किन-बाका एवं स्थानीय शिकारी संघ के प्रमुख ने कहा, ‘‘खेत में काम करने गए आठ लोगों में से सात को उन्होंने (हमलावरों ने) मार गिराया, जबकि एक व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब रहा।’’ सभी मृतक गोम्बी के शिकारी संघ के सदस्य थे।
सर्किन ने कहा, ‘‘उनके हाथ कमर के पीछे बंधे थे और उनके सिर पर गोली के निशान थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां से बचकर निकले एकमात्र व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को सुरक्षा कर्मी समझ लिया था।’’ सर्किन ने हमले के पीछे कौन था इसपर बात करने से इनकार कर दिया लेकिन पीड़ितों के रिश्तेदार ने बोको हराम जिहादियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।


About Samar Saleel

Check Also

होली के रंग में रंगा अमेरिका; न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने मनाया त्योहार, भारतीय पकवानों का लिया आनंद

होली का रंग देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। होली ...