Breaking News

International Yoga Day: पीएम मोदी के साथ योग कर सीखा निरोग रहने का मंत्र

देहरादून। International Yoga Day पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड में आयोजित योग समारोह में 50 हजार लोगों ने योग किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों को योग से स्वस्थ रहने के लिए गुरू मंत्र दिया। जिससे कार्यक्रम में शामिल हजारों लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ पीएम के साथ योग से निरोग रहने के फायदों को ध्यान से सुना।

  • उन्होंने इस मौके पर योग से 5 मुख्य फायदे बताते हुए निरोग रहने के साथ ही स्वस्थ और बेहतर जीवन से जोड़ा।

योग विश्वभर में एकजुटता को बढ़ाता

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग दुनिया को जोड़ने वाली शक्तिशाली ताकतों में से एक है। यह व्यक्तियों, परिवारों, समाज, देश और दुनिया को एकजुट करता है। देहरादून से डबलिन तक, जकार्ता से जोहान्सबर्ग तक लोग पूरे विश्व में योग दिवस मना रहे हैं।

मन-शरीर-आत्मा-बुद्धि को जोड़कर तनाव दूर करने कारगर

आज के तेजी से बदलते समय में, योग व्यक्ति के शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को एक साथ बांधता है। यह शांति की भावना दे रहा है। हर दिन योग करने से तनाव दूर होता है। इतना ही नहीं यह मन-शरीर-आत्मा-बुद्धि को आपस में जोड़ता है। योग जिंदगी को खुशहाल बनाने का आसान तरीका है।

प्राचीन भारतीय ऋषियों के मूल्यवान उपहारों में से एक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय ऋषियों से मानव जाति के लिए सबसे मूल्यवान उपहारों में से एक है। यह प्राचीन भारत से आज के आधुनिक भारत के लिए स्वास्थ्य संबंधी जुड़ी कई समस्याओं के लिए समाधान का मंत्र है। योग हमारे पास अतीत, वर्तमान के साथ भविष्य के लिए आशा की किरण है। योग में जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याएं हल करने की क्षमता है।

मेडिकल खर्च कम करता

पीएम ने कहा कि योग आज हमारे जीवन को तेजी से समृद्ध करने में सहायक है। योग आपके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को कम करने के साथ आर्थिक समृद्ध बनाने की ताकत रखता है। योग से बड़ी से बड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। यह परिवार पर होने वाले मेडिकल खर्च को कम करता है।

योग स्वास्थ्य सुधारने की कुंजी

प्रधानमंत्री के अनुसार योग स्वास्थ को सुधारने की कुंजी है। यह दुनिया को निरोग होने का रास्ता दिखा रहा है। पीएम मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 2015 में नई दिल्ली, 2016 में चंडीगढ में आैर 2017 में लखनऊ में हुए योग कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं।

रिपोर्ट—संदीप कुमार वर्मा

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...