Breaking News

Netherlands : बंद होंगी सारी जेले

यूरोप अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मगर, यहां के एक देश की खासियत जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इस देश में एक भी कैदी नहीं है। लिहाजा, जेल को बंद करने का फैसला लिया गया है। हम बात कर रहे हैं Netherlands नीदरलैंड्स की।

Netherlands की आबादी

नीदरलैंड Netherlands की आबादी करीब 1 करोड़ 71 लाख है, लेकिन यहां कहीं भी अपराध नहीं होते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में इस देश में 19 कैदी थे, लेकिन साल 2018 में यहां कोई कैदी नहीं था। लिहाजा, सरकार ने जेलों को बंद करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस फैसले से 2000 लोगों की नौकरी पर खतरा पैदा हो गया है। नीदरलैंड्स की सरकार के मुताबिक, आने वाले 5 सालों में अपराध में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी और जेल को बंद कर दिया जाएगा। साल 2013 में भी यहां की 19 जेलों को बंद कर दिया गया था।साल 2004 से ही कानून प्रवर्तन कराने वाले अधिकारियों की कार्रवाई की वजह से अपराधों में गिरावट आने लगी थी। इस तरह से देखा जाए, तो नीदरलैंड्स सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। सरकार ने 700 लोगों को दूसरे विभाग में तबादला करने का नोटिस दिया है। वहीं, 1300 कर्मचारियों के लिए नौकरी ढूंढी जा रही है।

नीदरलैंड में कई जेल बंद हो चुकी हैं। साल 2016 में एम्स्टर्डम और बिजल्मर्बज की जेल बंद हो चुकी हैं। यहां करीब एक हजार शरणार्थियों को रखा गया है और यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला गया है। जेलों को नए स्टार्टअप, स्कूल और कॉफी की दुकानों में बदला जा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...