Breaking News

पाक में 500 Hindus का धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान में लगभग 500 Hindus का धर्म परिवर्तन किया गया है। जिसके विरोध में विस्थापितों से जुड़े संगठन ने विरोध दर्ज कराया है। राजस्थान बॉर्डर के पार पाक के सिंध प्रांत में हिंदुओं की आबादी तेजी से खत्म की जा रही है। यही नहीं पाकिस्तान में हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला धीरे धीरे बढ़कर अब लगभग 500 हिंदुओं का अचानक जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

  • रविवार को यह मामला खुलकर सामने आया है।
  • जिसमें पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों के लिए काम करने वाली संस्था लोक सीमांत संगठन है।
  • संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढा ने हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

Hindus, पाकिस्तान का हिंदू न घर का न घाट का

पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पाक में उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। जिसको लेकर हिंदू सिंह सोढा का कहना है कि पाकिस्तान का हिंदू न घर का है न घाट का।

  • पाकिस्तान में हिंदुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • उन्हें धर्म बदलने की मजबूरी, रोजी-रोटी और न जाने कब खदेड़ दिए जाने जैसे खतरे हमेशा मंडराते रहते हैं।

विस्थापित हिंदुओं का पुनर्वास

भारत सरकार विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास के लिए नियम बनाये हैं। लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होना पड़ता है। प्रलोभन में रहने के लिए अफोर्डेबल घर, घरेलू सामान, दहेज का सामान, काम करने के लिए सिलाई मशीनें, नहरों से खेती के लिए साल भर पानी का दे रहे हैं।

  • कई संगठन कलमा पढ़ने वालों को प्रलोभन दे रहे हैं।
  • थारपारकर व उमरकोट इलाकों में जबरन धर्म परिवर्तन के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...