Breaking News

अमेरिका में अखबार के कार्यालय में गोलीबारी,पांच की मौत

अमेरिका के मैरीलैंड शहर में अखबार के कार्यालय में गोलीबारी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्थानीय अखबार के ऑफिस पर हमला कर दिया। अब तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। कुछ लोग घायल हैं। पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसकी उम्र 40 साल के करीब है और वो मैरीलैंड का रहने वाला है।

कैपिटल गजट अखबार के कार्यालय पर

हमला कैपिटल गजट नामक लोकल अखबार पर हुआ है। हमले के समय वहां कई लोग मौजूद थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • जिस बिल्डिंग पर हमला हुआ, वहां अन्य ऑफिस भी हैं।
  •  करीब 170 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
  • 38 वर्षीय हमलावर का नाम जरॉड रामॉस बताया जा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि आरोपी का लंबे वक्त से कैपिटल गैजेट के साथ विवाद चल रहा था।
  • आरोपी जरॉड ने साल 2012 में कैपिटल गैजेट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कराया था।
  • जानकारी के मुताबिक, रामोस कैपिटल गैजेट में अपने खिलाफ खबर छापने से नाराज था।

कॉलम लिखने वाले एरिक हार्टले पर
2012 में रामोस ने कैपिटल गैजेट में कॉलम लिखने वाले एरिक हार्टले पर मानहानि का केस दायर किया था। दरअसल, हार्टले ने अखबार में लिखा था कि रामोस ने एक महिला को फेसबुक पर अश्लील नामों से बुलाया और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में रामोस को आपराधिक शोषण का दोषी पाया गया। 2015 में मेरीलैंड की अदालत ने कैपिटल गैजेट और एक पूर्व रिपोर्टर के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद से वे लगातार धमकियां दे रहा था।

कानून प्रवर्तन अधिकारी ने

अमेरिका में मेरीलैंड राज्य के एनापोलिस में एक अखबार के दफ्तर पर अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये दफ्तर कैपिटल गैजेट अखबार का है। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अखबार के दफ्तर में एक अज्ञात बंदूकधारी घुसा और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि एनापोलिस शहर वॉशिंगटन से एक घंटे की दूरी पर है।

इस बीच कानून प्रवर्तन अधिकारी ने इसे आतंकी हमला मानने से इन्कार कर दिया है। उन्हें कहा ये आतंकी हमला नहीं बल्कि स्थानीय घटना है। वहीं, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

दक्षिण कोरिया-अमेरिका का सैन्य अभ्यास खत्म होते ही, उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है। उत्तर कोरिया ने सोमवार ...