Breaking News

Suicide attack में नाइजीरिया के 3 लोगों की मौत, 18 घायल

नाइजीरिया। पूर्वोत्तर क्षेत्र नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में एक Suicide attack में खुद को उड़ा लिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ घटना में 18 अन्य लोग घायल हो गये। बोको हरम के खिलाफ सुरक्षा बलों का सहयोग करने वाले सिविलियन मिलिशिया ने दी।

Suicide attack बोको हरम के आतंकवादियों का काम

मिलिशिया के अनुसार हमलावर ने बीती रात 8:20 पर रहवासियों के एक समूह पर हमला कर दिया था। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। मिलिशिया के एक दूसरे नेता इब्राहिम लीमान ने बताया, इसमें कोई शक नहीं है कि यह बोको हरम के आतंकवादियों का काम है।

  • संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों का विशाल शिविर मैदुगुरी के मुना इलाके में है।
  • जहां बार-बार आत्मघाती हमले होते रहते हैं।

बोर्डिंग स्कूल हमले में 110 छात्राएं हुईं थी लापता

हाल ही में 19 फरवरी को बोको हरम के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर दिया था। यह हमला योबे राज्य के दाप्ची गांव के बरसारी इलाके के बोर्डिंग स्कूल पर हुआ था।

  • हमले के एक हफ्ते बाद नाइजीरिया सरकार ने स्कूल पर हुए इस हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
  • सरकार ने कहा था कि उस हमले के बाद से 110 छात्राएं लापता हैं।
  • दरअसल बोको हरम एक इस्लामिक आतंकवादी संगठन है
  • जो नाइजीरिया में बीते कई सालों से सक्रिय है।
  • यह अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।
  • जिसके खिलाफ नाइजीरिया सरकार अब कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...