Breaking News

Minus 50 डिग्री तक लुढ़का अमेरिका पारा

आर्कटिक से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दो तिहाई अमेरिका हाड़ कंपाने वाली सर्दी की चपेट में है। कई जगहों पर तापमान माइनस Minus 50 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। ठंड ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि अभी दो दिनों तक ठंड और बढ़ेगी। ओहायो, द ग्रेट लेक्स और न्यू इंग्लैंड के इलाके ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

आसपास तापमान Minus 50

मंगलवार शाम को शिकागो के आसपास तापमान माइनस Minus 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कई जगहों पर भारी बर्फबारी भी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए विस्कॉन्सिन, मिशीगन और अलबामा में आपातकाल लागू कर दिया गया है। करीब 1,200 उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।
अमेरिका में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर हंगामा खड़ा हो गया है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ’कई जगहों पर तापमान माइनस 60 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। लोग घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं।
ग्लोबल वार्मिंग को क्या हो गया है? कहां हो, कृपया वापस आ जाओ।’ ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन) जैसी गंभीर समस्या को हल्के में लेने के लिए उनकी निंदा की जा रही है। इस ट्वीट में ट्रंप ने वार्मिंग गलत लिखा जिसके लिए भी उनकी आलोचना हो रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...