Breaking News

97.62 लाख रुपए में नीलाम हुई Tipu Sultan की बंदूक

भारत के मशहूर शासक Tipu Sultan टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक सहित अन्य वस्तुओं की ब्रिटेन में 97.62 लाख रुपए में नीलामी हुई। ये वस्तुएं ब्रिटेन के बर्कशायर की इंग्लिश काउंटी में एक दंपती को घर में मिली थीं। माना जा रहा है कि 220 साल बाद ये प्रकाश में आए थे।

Tipu Sultan की 20 बोर की

इनमें सबसे ज्यादा 14 बोलियां Tipu Sultan टीपू सुल्तान की 20 बोर की फ्लिंटलॉक बंदूक के लिए आईं, जिनमें 54.74 लाख की बोली सबसे ज्यादा रही। स्वर्णजड़ित तलवार के लिए सबसे ज्यादा 16.87 लाख रुपए की बोली लगी। वर्ष 1799 में श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में टीपू सुल्तान की हार के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के मेजर थामस हार्ट इन आठ वस्तुओं को अपने साथ ब्रिटेन ले आए थे।

नीलामी की जानकारी होने पर लंदन के उच्चायोग ने नीलामीकर्ता से इसे भारत वापस भेजने के लिए दान देने की अपील भी की थी। हालांकि, नीलामीकर्ता ने इन सामग्री की नीलामी से प्राप्त राशि का कुछ हिस्सा भारत के स्कूलों को देने की बात कही है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग को “भारत की चोरी विरासत“ को ट्रैक करने के लिए स्थापित एक विश्वव्यापी स्वयंसेवक नेटवर्क ’इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट’ ने कलाकृतियों की नीलामी के बारे में बताया था। संस्था ने स्वेच्छा से भारत को वस्तुओं को लौटाने पर विचार करने के लिए नीलामी घर को मनाने का प्रयास किया था।

इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट ने पिछले साल लंदन में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से बिहार के नालंदा से चुराई गई 12वीं शताब्दी की बुद्ध प्रतिमा को लौटाने में मदद की थी। संस्था का कहना है कि वह इस तरह की कलाकृतियों की भारत में वापसी कराने के लिए लॉबिंग करना जारी रखेगा।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...