Breaking News

गोबिया में दो राष्ट्रपति

पश्चिमी अफ्रीका के देशों में से एक गांबिया में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। एक तरफ चुनाव जीतने के बाद आडमा बैरो ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है तो वहीं दूसरी ओर दो दशक से राष्ट्रपति रहे यायहा जमेह अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसका नतीजा यह हुआ है कि इस छोटे से देश में आधिकारिक तौर पर दो राष्ट्रपति हैं।
चुनाव नतीजों के बाद से ही राष्ट्रपति यायहा जमेह पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन उन्होंने चुनावों में गड़बड़ियों का हवाला देकर नए राष्ट्रपति को सत्ता सौंपने से इनकार कर दिया है। गांबिया में दिसंबर 2016 में चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे। गांबिया की आबादी 1 करोड़ 90 लाख है।

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...