Breaking News

Saudi Arabia : एक बार फिर चला परिवर्तन का दौर

आज का दिन Saudi Arabia सऊदी अरब के महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है , या यूँ कहें वहां की महिलाओ के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। काफी लम्बे समय से चल रहे उनके संघर्ष को एक सुनहरा परिणाम मिला है।

Saudi Arabia : आज से महिलाऐं चला सकेंगी गाड़ियां

सऊदी अरब में आज से महिलाएं गाड़ियां चलाने के लिए स्वतंत्र हैं। वहां रह रही सभी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है कि आज से दुनियाभर की महिलाओं की तरह ही वहां की महिलाएं भी बिना रोकटोक के वाहन चला सकेंगी। इस फैसले के बाद जहाँ एक तरफ प्रशासन इस दिशा में अपना कदम बढ़ा रहा तो वहीं पुलिस भी कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए महिलाओं को यातायात के नियम सिखाने की भरसक कोशिश में हैं।

  • महिला ड्राइवरों की कार पार्किंग के लिए खास गुलाबी रंग के पार्किंग स्थल बनाए गये हैं।
  • पार्किंग में यह ध्यान दिया जा रहा की महिलाओं की कार पार्किंग प्रवेश/निकास द्वार के पास ही रखी जाये।
  • महिलाएं हर तरह की गाड़ियां चला सकेंगी। हालांकि निजी वाहन चलाने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और सार्वजनिक वाहन के लिए 20 साल उम्र होनी चाहिए।
  • पहली बार 1990 में नियमों को तोड़ते हुए 47 महिलाओं ने शहर में वाहन चलाये थी ,जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें – गाइड समाज कल्याण संस्थान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट – एजेंसी

About Samar Saleel

Check Also

एलन मस्क का बड़ा खुलासा, डिप्रेशन दूर करने के लिए लेते हैं दवाएं; कहा- कंपनी चलाने में मिलती है मदद

अरबपति एलन मस्क अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनके द्वारा डिप्रेशन ...