Breaking News

Turban Day : नौ हजार पगड़ियां बांध बनाया विश्व रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम स्क्वायर में सालाना  Turban Day  मनाया गया। इस मौके पर एक सिख संगठन ने कुछ ही घंटों में लोगों को नौ हजार पगड़ियां बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Turban Day पर सिख समुदाय ने दिया जागरूकता का संदेश

न्यूयॉर्क में अप्रैल के मध्य में हर साल मनाए जाने वाले बैसाखी के वार्षिक समारोह में सैकड़ों सिख जमा हुए। इस दिन सिख संगठन ने सिक्खों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के प्रति जागरूकता सन्देश दिया।

सिख संगठन के संस्थापक चनप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ ही घंटों में हजारों पगड़ियां बांधकर वह बहुत उत्साहित हैं। इस संगठन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से विश्व रिकॉर्ड बनाने का सर्टीफिकेट भी हासिल कर लिया है।

  • आयोजन का उद्देश्य लोगों को सिखों की संस्कृति, धर्म और उनकी पहचान से अवगत करना था।
  • इस खास दिन सिक्खों के साथ साथ अन्य लोगों को भी पगड़ी बाँधी गयी।
  • पगड़ी बांध का सिक्खों ने अपने संस्कृति से लोगों को अवगत कराया।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...