Breaking News

इन हिस्सों पर लगाएं Perfume , दिनभर रहेगा असर

आज कल Perfume परफ्यूम लगाना फैशन का हिस्सा हो गया है, लगभग हर व्यक्ति चाहे वो महिला हो या पुरुष, घर से निकलते वक्त परफ्यूम का इस्तेमाल करता है। हर कोई चाहता है की परफ्यूम की खुशबू ज्यादा से ज्यादा समय तक बनीं रहें। इसके लिए आपको ज्ञात होना चाहिए की परफ्यूम को किस जगह प्रयोग करें कि ये ज्यादा समय तक अपनी सुगंध को बिखेर पाए।

इन जगहों पर लगाएं Perfume

परफ्यूम Perfume लगाकर पार्टी में जाना एक फैशन बन गया है, लेकिन अगर सही जगह पर परफ्यूम लगाया जाये तो परफ्यूम की खुशबू ज्यादा समय तक बरकरार रहेगी।

कलाई पर

कभी अपनी कलाई को गौर से देखें। इस पर आपको कई ब्लड वेसल्स नज़र आएंगी। परफ्यूम को इस पार्ट पर लगाने से ना सिर्फ खुशबू लम्बे समय तक रहती है, बल्कि इससे खुशबू ज़्यादा भी हो जाती है।

कान के पीछे

परफ्यूम की खुशबू एक बार छिड़कने पर ज़्यादा देर चले, इसलिए इसे कानों के ऊपर छिड़कें। दरअसल कानों के ऊपर वाली स्किन ऑयली होती है और ऑयली स्किन पर परफ्यूम ज़्यादा देर तक टिकी रहती है।

गर्दन

गर्दन को पल्स प्वाइंट भी कहा जाता है। परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कने से आपसे ज़्यादा देर तक खुशबू आएगी। आपके करीब कोई भी आएगा तो या आप किसी के आसपास होंगी तो आपकी खुशबू से दूसरा व्‍यक्ति महक उठेगा।

बाल

अब तक आप कपड़ों पर ही परफ्यूम छिड़कते थे, जो कुछ देर के बार गायब हो जाती थी। अब अपने बालों पर इसे लगाएं और फिर देखिए इसका कमाल। यह कैसे लंबे समय तक रहती है। लेकिन, परफ्यूम को कभी बालों पर डायरेक्ट ना लगाएं, क्योंकि इससे बाल ड्राई हो जाते हैं। सही तरीका है कि आप परफ्यूम को पहले अपने हेयरब्रश पर छिड़कें और फिर इसके बाद प्रयोग करें।

एल्बो के अंदर

अगर आप हर 2 घंटे के बाद परफ्यूम लगा लगाकर परेशान हो गए हैं, तो इस बार कपड़ों की जगह अपनी कोहनी के अंदर इसे छिड़कें। दरअसल, नाड़ी या वेन्स कोहनी की स्किन के पास होती है। इसलिए, इस एरिया पर परफ्यूम छिड़कने से खुशबू लम्बे समय तक रहती है।

About Samar Saleel

Check Also

क्या प्रयोगशाला में रिसाव से फैला था कोरोनावायरस? विशेषज्ञों ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर उठाए सवाल

कोरोना महामारी, वैश्विक स्तर पर पिछले चार साल से अधिक समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम ...