Breaking News

किस टाइप के लड़को को नहीं पसंद करती लड़कियां !

सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहने वाली अधिकांश युवतियां फ्रेंडशिप को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनकी फ्रेंड लिस्‍ट वो लड़के काफी दिनों तक नही टिक पते हैं जो नीचे लिखी बातों पर अमल नही करते।
गुड मार्निंग गुड नाइट:
लड़कियों के पसर्नल मैसेज बॉक्‍स में जाकर उन्‍हें रोज गुड मार्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजने वालों को लड़कियां बिलकुल भी लिखे नही करती हैं। ऐसा करने वाले लड़कों की आदतों से लगता है कि मानों वह सोशल मीडिया पर नहीं बल्‍कि उसके क्‍लोज फ्रेंड हों।

बेवजह के नाम देना:
फेसबुक, व्‍हाट्सऐप पर कुछ लड़के ऐसे भी मिल जाते हैं जो लड़कियों से दोस्‍ती होते ही उन्‍हें उनके रियल नाम के बजाये क्‍यूट, एंजल,स्‍वीट हार्ट आदि उप नामों से पुकारने लगते हैं। जबकि इसके विपरीत लड़कियों को उप नामों की बजाये अपना नाम सुनना ज्याद अपसंद आता है।

शायरियां:
कुछ लड़कों को शायरी का बड़ा शौक होता है,खासतौर पर तब जबकि उनके सामने कोई लड़की हो। अक्सर कुछ लड़के अपने इस शौक को सोशल मीडिया पर भी लड़कियों के साथ दोस्‍ती में इस्‍तेमाल करने लगते हैं।जबकि लड़कियों को अक्सर शायरियां और पकाऊ बयानबाजी ज्यादा दिनों तक नही जचती।

हमदर्दी:
अक्‍सर फेसबुक और व्‍हाट्सऐप पर कुछ लड़के बेवजह हमदर्द बनने लगते हैं, लड़कों की यह आदतें भी लड़कियों को बिल्‍कुल पसंद नहीं आती हैं, क्‍योंकि वह अपना निजी मामला किसी से नहीं बाँटना चाहती।

सेल्‍फी पोस्‍ट:
अक्सर लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी सेल्‍फी शेयर करते हैं।कम कपड़ों में सेल्‍फी पोस्‍ट करने पर उनको लगता है लोग उनकी पोस्ट को खूब पसंद करेंगे। खासतौर पर लड़कियां उनकी तारीफ करेंगी। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी यह हरकत खासकर लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नही आती।

फर्जी का टैग/शेयर:
कुछ लड़कों की आदत होती है कि वह अपने पोस्‍ट को अक्‍सर ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ टैग करते हैं। जबकि लड़कियों को उनकी यह हरकतें बिल्‍कुल पसंद नहीं आती हैं।

About Samar Saleel

Check Also

नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी, सादगी भरा दिखेगा लुक

चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर बड़ी ही बेसब्री केे साथ करते हैं। नवरात्रि के ...