Breaking News

NRI groom ढूंढ रहे है तो बरते ये सावधानियां

हर पिता चाहता है कि अपनी लाड़ली के लिए वो अच्छा जीवनसाथी ढूढ़े। उस पर भी अगर दूल्हा एनआरआई NRI groom हो तो फिर क्या कहने। हमारी ये रिपोर्ट उन मां-बाप के लिए कारगर होगी जो अपनी लाड़ली के लिए एनआरआई दूल्हे तलाशते हैं। एक र‍िपोर्ट में एनआरआई दूल्हों का एक चौकाने वाला सच सामने आएं हैं,8 घंटे में कम से कम 1 महिला भारत में फोन कर मदद की गुहार लगा रही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी की शादी एनआरआई करने जा रहे हैं तो अच्छे से जाँच पड़ताल कर लें।एनआरआई दूल्‍हा ऐसा ही होता है यह नहीं कहा जा रहा है लेक‍िन अध‍िकांश मामलों में ऐसा देखा गया है।

MADAD नाम का पोर्टल

  • एनआरआई दूल्हों को लेकर हाल ही में टीओआई में एक र‍िपोर्ट छपी है।
  • इसके मुताबि‍क बड़ी संख्‍या में एनआरआई दूल्‍हों का खौफनाक रूप सामने आया है।
  • कई मामलों में तो एनआरआई दूल्‍हे पहले ही शादीशुदा होते हैं।
  • ऐसे में व‍िदेश में पत्‍नी से पीछा छुड़ाने के ल‍िए वे पत्‍न‍ियों को फ‍िज‍िकल टॉर्चर करने लगते हैं।
  • र‍िपोर्ट के मुताबिक हर द‍िन पीड़ि‍त मह‍िलाएं भारत में अपने पैरेंट्स से उन्‍हें वापस बुलाने की बात कर रही हैं।
  • 1 जनवरी 2015 से 30 नवंबर 2017 के बीच करीब 1064 दिनों में विदेश मंत्रालय को 3328 कॉल्स आए हैं।
  • मंत्रालय ऐसी महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए MADAD नाम का एक पोर्टल बना रखा है।

सोशल मीड‍िया का सहारा

  • पैरेंट्स को चाह‍िए क‍ि वह एनआरआई से शादी करने से पहले उसके और परिवार के बारे में अच्‍छे से पता कर लें।
  • इसके अलावा उसके दोस्‍तों की संगत‍ि और नौकरी के बारे में अच्‍छे से पड़ताल कर लें।
  • पैरेंट्स इसके ल‍िए सोशल मीड‍िया का भी सहारा ले सकते हैं।
  • पैरेंट्स यह भी पता कर लें क‍ि ज‍िस लड़के के साथ वह अपनी बेटी का व‍िवाह कर रहे हैं वह पहले से शादी शुदा तो नहीं है।
  • लड़के के र‍िश्‍तेदारों से उसकी फैम‍िली के बारे में पता करके पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...