Breaking News

कभी नहीं होंगे clothes अनफिट

 

हर भारतीय को अब हमेशा clothes खरीदते समय होने वाले समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि जब भी आप कपड़े खरीदने जाते हैं तो हमेशा फिटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस समस्या का निदान होने जा रहा है।

हर भारतीय के clothes होंगे फिट

अब किसी भी भारतीय को clothes के फिटिंग को लेकर निराश नहीं होना पड़ेगा। किसी को भी अब अपने साइज़ का कपड़ा आसानी से मिलेगा।

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने इस समस्या से निदान के लिए काम भी करना शुरू कर दिया है।
इसके लिए मंत्रालय कुछ शहरों में विशेष तकनीकी द्वारा लोगों की बॉडी की सही नाप लेकर साइज चार्ट तैयार कर रहा है। कपड़ा मंत्रालय की यह योजना 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

साइजिंग सर्वे :एक अनोखी पहल

  • राष्ट्रीय फैशन तकनीक संस्थान (एनआईएफटी) जल्द ही राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू करेगा और साइज लेगा।
  • इस अनोखे पहल के साथ एनआईएफटी भारत में एक स्‍टैडर्ड साइज उपलब्ध कराएगा।
  • बता दें कि इसके पहले अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, स्वीडन, इटली, नीदरलैंड, थाइलैंड, कोरिया, चीन,   ऑस्ट्रेलिया में यह सर्वे हो चुका है।
  • साइज‍िंग सर्वे के बाद भारत में लोगों को शोरूम आद‍ि कपड़ों के ल‍िए ज्‍यादा मशक्‍कत नहीं करेगी।
  • थ्रीडी फुल बॉडी स्कैनरों से 10 सेकेंड में शरीर का नाप ल‍िया जाएगा।

6 मेट्रो शहर चिन्हित

राष्ट्रीय फैशन तकनीक संस्थान के महानिदेशक शारदा मुरलीधन का कहना है क‍ि ;

  • इसके ल‍िए देश के करीब छह मेट्रो शहरों नई दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, शिलांग में लोगों के शरीर का माप ल‍िया जाएगा।
  •  इस सर्वे में 15 से 65 वर्ष की उम्र के करीब 25000 लोगों को शाम‍िल क‍िया जाएगा।
  • कपड़ों का साइज ब‍िल्‍कुल फिट हो इसके ल‍िए 10 सेकेंड में ‘थ्रीडी फुल बॉडी स्कैनरों’ से पूरे शरीर को स्कैन कर साइज ल‍िया जाएगा।
  • इस स्कैन के बाद हर वर्ग जैसे मह‍िला, पुरुषों, युवाओं, बच्‍चों व बुजुर्गों के अनुसार हर साइज का एक न‍िर्धार‍ित चार्ट तैयार होगा।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...