Breaking News

यमुनोत्री धाम जा रहे मध्यप्रदेश के यात्री की मौत, एक हफ्ते में जा चुकी दो की जान

Barkot: यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) की यात्रा पर जा रहे मध्यप्रदेश के एक यात्री की गुरुवार को मौत हो गई। एक हफ्ते में धाम में दो यात्रियों की जान जा चुकी है।

प्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु

यमुनोत्री धाम जा रहे मध्यप्रदेश के यात्री की मौत, एक हफ्ते में जा चुकी दो की जान

जानकारी के अनुसार, लखन लाल (51) निवासी मध्यप्रदेश अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हाे गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सालय के प्रभारी डॉ हरदेव सिंह पंवार (Dr Hardev Singh Panwar) ने बताया परिजनों के अनुसार, मृतक की पहले से ही बीपी आदि की दवा चल रही थी। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।

समर सलिल मई 2025 मैगज़ीन

About News Desk (P)

Check Also

भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, डॉक्टर और नर्स की तैनाती

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में छात्र-कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ...