Breaking News

योगी सहित 46 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश में भाजपा मे योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह दिन में दो बजे कांशीराम स्मृति उपवन में शुरू हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, 13 राज्यों के मुख्यमंत्री, 15 केंद्रीय मंत्री तथा दर्जनों सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी मंच पर मौजूद पर थे।
मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के साथ ही सुरेश पासी ने राज्यमंत्री, संदीप सिंह ने राज्यमंत्री, मनोहरलाल पंथ ने राज्यमंत्री, बलदेव सिंह ओखल ने राज्यमंत्री, गिरीश यादव ने राज्यमंत्री, मोहसिन रजा ने राज्यमंत्री, नीलकंठ तिवारी ने राज्यमंत्री, रणवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री, अतुल गर्ग ने राज्यमंत्री, अजय कुमार सिंह जैकी ने राज्यमंत्री, अर्चना पांडे ने राज्यमंत्री, जय प्रकाश निषाद ने राज्यमंत्री, गुलाबो देवी ने राज्यमंत्री, के रूप में शपथ ली।
वहीं सरोजनीनगर से विजयी स्वाति सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , अनिल राजभर ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), धर्म सिंह सैनी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भूपेंद्र सिंह चैधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उपेंद्र तिवारी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सुरेश राणा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अनुपमा जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।
वहीं इलाहाबाद के कद्दावर नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कैबिनेट मंत्री,राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री,आशुतोष टंडन ने कैबिनेट मंत्री, मुकुट बिहारी वर्मा ने कैबिनेट मंत्री, सिद्धार्थनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री,राजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री,श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री, चेतन चैहान ने कैबिनेट मंत्री, लक्ष्मी नारायण चैधरी ने कैबिनेट मंत्री, बृजेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री, ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री,जय प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री, रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री, सत्यदेव पचैरी ने कैबिनेट मंत्री, धर्मपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री, दारा सिंह चैहान ने कैबिनेट मंत्री,रीता बहुगुणा जोशी ने कैबिनेट मंत्री, राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री, सतीश महाना ने कैबिनेट मंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री, सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री, सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...