Breaking News

बंगाल की खाड़ी से उठेगा तूफान,मछुआरों को चेतावनी

लखनऊ। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटों में अरब सागर आैर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की रफ्तार फिर तेज होने की सम्भावना है। अरब सागर में न्यूनतम दबाव के चलते लुबान चक्रवात बना हुआ है। लुबान इन दिनों पश्चिम-उत्तर पश्चिम आैर दक्षिण-पश्चिम में सक्रीय दिख रहा है।बीते दो दिनों में इसकी रफ्तार कम हुर्इ है लेकिन आने वाले 12 घंटों में चक्रवात गंभीर रूप ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों की मानें लुबान चक्रवात आने वाले दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम से आगे बढ़ेगा। जो अगले 5 दिनों में आेमान आैर यमन के तट की आेर बढ़ सकता है।

बंगाल की खाड़ी, 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

बंगाल की खाड़ी में बने हुए दबाव को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आने वाले 6 घंटों में चक्रवात की गति काफी तेज हो सकती है। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। हालांकि जब ये चक्रवात 11 अक्टूबर की सुबह तक आेडिशा आैर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके तक पहुंचेगा तब तक इन हवाआें की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे ही रह जाएगी। इससे गोपालपुर और कलिंगपत्तनम आैर आसपास के इलाके चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान मछुआरों को अगले 3 से 5 दिनों के बीच बंगाल और अरब की खाड़ी की आेर न जाने की सलाह दी गर्इ है।

About Samar Saleel

Check Also

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात आतंकरोधी बल NSG के चीफ नियुक्त, 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को आतंकरोधी बल एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का ...