Breaking News

युवा हुंकार रैली में अमित शाह ने ग‍िनाई मोदी सरकार की उप​लब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हर‍ियाणा के जींद में पहुंचकर रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां पर युवा हुंकार रैली का नेतृत्‍व करते हुए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सैकड़ों सुरक्षा कर्मी जींद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगे रहे। इस दौरान रैली को लेकर विपक्षियों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन पर काबू पा लिया। वहीं रैली का व‍िरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया गया।

सरकार ने युवाओं को लाभ देने वाली कई योजनाओं को लागू किया

हरियाणा की धरती के युवाओं को जगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने युवा हुंकार रैली का नेतृत्‍व कर मिशन 2019 का बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान उन्‍होंने वहां मौजूद जनता को संबोध‍ित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की अच्‍छाइयों को ग‍िनाया। उनका कहना है क‍ि इत‍िहास गवाह है क‍ि हरियाणा वीर जवानों क‍िसानों और खिलाड़ियों की धरती है। जहां पर युवाओं ने मेहनत कर अपने मकसद को हासिल किया। उनके लिए अब सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया हैं, जिसका लाभ अब आम युवाओं को भी मिल पाने में सफलता हासिल हो रही है। वहीं हर‍ियाणा की जमीन देश अन्‍न उत्‍पादन के क्षेत्र में व‍िशेष भूम‍िका अदा करती हैं।

  • अम‍ित शाह ने लोगों को रैली में शाम‍िल होने ल‍िए धन्‍यवाद दिया।
  • वर्तमान शासन को एक अच्‍छी साफ सुथरी छव‍ि वाला शासन बताया है।
  • अमित शाह का कहना है क‍ि मोदी सरकार देश ह‍ित में काम कर रही है।
  • हाल ही में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई।
  • आगे भी लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा सरकारी खर्चे पर दिया जाएगा।
  • वन रैंक वन पेंशन की मांग मोदी सरकार ने पूरी की।
  • रैली में हजारों की संख्‍या में लोग शाम‍िल होने पहुंचे हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अम‍ित शाह स्‍वागत क‍िया है।
  • केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी विधायक प्रेमलता संग पहुंचे हैं। राज्य मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री ओम प्रकाश जैन, प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला भी रैली के मंच पर पहुंचे । रैली का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। वह सभास्‍थल पर काले झंडे द‍िखाने जा रहे थे।

About Samar Saleel

Check Also

मां सफाईकर्मी तो पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नौवीं बार में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा

मुंबई : सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी- ...