Breaking News

एग्जिट पोलः भाजपा सबसे आगे

पांच राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद को आए एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इन राज्यों में सरकार किसकी बनेगी। सभी सर्वेक्षणों में अलग-अलग दावे किए गए हैं।
इन सर्वेक्षणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन दूसरे जबकि बसपा तीसरे नंबर पर है। छह न्यूज चैनल के सर्वे में सिर्फ न्यूज 24-टुडे चाणक्य व इंडिया टुडे-एक्सिस ने यूपी में भाजपा को बहुमत में दिखाया है। अन्य चैनलों के अनुसार, भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे है। ऐसे में यूपी में त्रिशंकु जनादेश के आसार भी दिख रहे हैं।
उत्तराखंड में कुछ सर्वेक्षणों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। जबकि कुछ में भाजपा को फायदे में दिखाया है। इंडिया टीवी-सी वोटर ने दो दलों में करीबी लड़ाई दिखाई है। जबकि अन्य ने भाजपा को आगे रखा है।

यूपी में भाजपा
टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक यूपी भाजपा में 190 से 210 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बना सकती है। सत्ताधारी सपा को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है। एबीपी न्यूज के सर्वे में 402 सीटों के अनुमान में भाजपा को 164 से 176 सीटें, सपा को 159 से 169 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे में भी बीएसपी को खासा पीछे रखते हुए महज 60 से 72 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
पंजाब में कांग्रेस की आप से जंग
पंजाब में 117 सीटों पर इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62 से 71 सीट मिलने की बात कही गई है जो कि पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 42 से 51 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को राज्य में सत्ता से बाहर जाते हुए दिखाया गया है जो पिछले एक दशक से वहां सरकार चला रहा है। सभी सर्वेक्षण में गठबंधन को दहाई का आंकड़़ा छूते हुए भी नहीं बताया गया है। बहरहाल, इंडिया टीवी-सी वोटर ने आप को 59 से 67 सीट मिलने की संभावना व्यक्त की है वहीं कांग्रेस को इसने 41 से 49 के बीच सीट दी है। इंडिया न्यूज-एमआरसी और न्यूज 24-चाणक्या ने दोनों दलों को क्रमशरू 55 और 54 सीटें दी हैं।
उत्तराखंड में भाजपा
उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। इंडिया टुडे और न्यूज 24 ने पार्टी के लिए आसान जीत का अनुमान जताया है दोनों सर्वे में इसे क्रमशरू 46 से 53 सीट और 53 सीट मिलने की बात कही है जो 70 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। बहरहाल इंडिया टीवी ने दोनों दलों को क्रमशरू 29 और 35 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
गोवा में कांग्रेस से छिन सकती है सत्ता
इंडिया टुडे ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 18 से 22 सीट मिलने की संभावना जताई है जबकि कांग्रेस को नौ से 13 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी ने त्रिशुंक विधानसभा के आसार जताए हैं जहां भाजपा को 15 से 21 और कांग्रेस को 12 से 18 सीट मिल सकती है। एनडीटीवी ने कई एग्जिट पोल का औसत निकालकर देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा को 179 सीट, सपा-कांग्रेस को 136 और बसपा को 77 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...