Breaking News

Congress ने गरीबों को मूर्ख बनाया तो किसानों की उपेक्षा की: पीएम मोदी

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्‍य के तुमकुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि Congress ने पिछले 7 दशकों से गरीबों को मूर्ख बनाया और किसानों की उपेक्षा की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय से लेकर अब तक चुनाव जीतने के लिए गरीब से वोट मांगने आते हैं। लेकिन गरीबों के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। किसानों से भी कांग्रेस वोट तो लेती है लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं करती है। जिससे लोग अब कांग्रेस से थक गये हैं।

Congress ने किसानों को बेवकूफ बनाया

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘अब कांग्रेस वालों ने ऊपर से लेकर नीचे तक, लोकल हो देशी हो या विदेशी हो। इधर से हो उधर से हो। समझ हो या न हो। चने का पेड़ होता है या पौधा होता है। हरी मिर्च होती है या लाल मिर्च होती है। जिन्‍हें इतनी भी समझ नहीं है, जो लोग आलू में से सोना निकालते हैं। उन्‍होंने आज दिन रात किसान किसान चिल्‍लाना शुरू किया है।’

कांग्रेस ने कहा सैनिक गुंडे

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछले सात दशकों की गलत नीतियों के कारण किसानों की दुर्दशा हुई है। हम उनके पाप को धोने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस बस गरीब गरीब चिल्‍लाती है। लेकिन गरीबों के जीवन को ऊपर उठाने के लिए कुछ नहीं  किया। लेकिन अब उसने गरीब कहना बंद कर दिया। क्‍योंकिे लोगों ने अब एक गरीब प‍रिवार से प्रधानमंत्री को चुना है। कांग्रेस ने देश के सैनिकों को गुंडा कहने का पाप किया है। उसे न देश की और न देश के सैनिक की परवाह है। अगर उसे परवाह होती, तो वह सैनिकों के लिए गुंडा शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं करती।

हेमवती नदी प्रोजेक्ट के लिए कांग्रेस ने पिछले 30 सालों में कुछ नहीं किया

पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तुमकुर के लोगों को हेमवती नदी का पानी क्‍यों नहीं मिल रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने पिछले 30 सालों में इसके लिए कुछ नहीं किया है। जबकि हमारी सरकार हेमवती नदी के लिए एरीगेशन प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है। कांग्रेस को कि‍सी की चि‍ंता नहीं है। वह सिर्फ अपने कालेधन को ठ‍िकाने लगाने में लगी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...