Breaking News

PM Modi: कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता की उपेक्षा की…

PM Modi ने कहा कि कर्नाटक की जनता की कांग्रेस ने उपेक्षा की है, जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन कर्नाटक की जनता ने अब कांग्रेस को राज्य की उपेक्षा करने का जवाब देगी। कर्नाटक में जनता बदलाव चाहती है। जिसे कर्नाटक चुनाव में इस बार बदलाव लाकर रहेगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के पीएम की दावेदारी तो पेश कर रहे हैं, लेकिन वह कर्नाटक की जनता की परेशानियों को अनेदखा कर रहे हैं। पीएम सवाल करते हुए कहा कि आखिर कर्नाटक के किसानों को पानी की कमी का सामना क्यों करना पड़ रहा है? सरकार ‘स्लीप मोड’ में है और समस्याएं सुलझाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस ने जनता के पांच सालों को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक के किसानों को बर्बाद कर दिया है।

PM Modi, राहुल को एजेंडा याद लेकिन जनता की समस्या …

भाजपा जहां देश के विकास के लिए काम कर रही है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ मिशन 2019 का एजेंडा सेट करने में लगे हैं। इसके साथ कर्नाटक की जनता की पानी की समस्या के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। लेकिन वह पीएम दावेदारी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट—संदीप वर्मा

यह खबर भी देखें—

China में अधिकारी को 17 करोड़ युआन घूस के लिए मिली उम्रकैद

 

About Samar Saleel

Check Also

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात आतंकरोधी बल NSG के चीफ नियुक्त, 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को आतंकरोधी बल एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का ...