Breaking News

Congress Manifesto : गरीबों को सालाना 72 हजार तो युवाओं को 22 लाख सरकारी नौकरियां

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र (Congress Manifesto) को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जारी किया। कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य पी चिदंबरम, एके एंटनी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम “हम निभाएंगे” रखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने इस घोषणा पत्र को बनाने की सोची तो हमने इस बात का खास ध्यान दिया कि इसमें जनता की मांगों को ज्यादा प्रमुखता से शामिल किया जा। हम घोषणा पत्र को कमरों में बैठकर भी बना सकते थे,लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

  • 5 करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपए।
  • मनरेगा के तहत रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन।
  • मार्च 2022 तक 22 लाख सरकारी पद भरें जाने की योजना।
  • 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार देना।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को संसद के दायरे में लाना।
  • GST प्रक्रिया को और अधिक सरल करना।
  • कर्ज वापस नहीं करने पर किसान के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं।
  • शिक्षा पर कुल बजट का 6 प्रतिशत खर्च।
  • रेल बजट की तरह किसानों के लिए अलग से बजट।
  • स्वास्थय सेवाओं को अधिक बेहतर बनाना।

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...