Breaking News

ताज खूबसूरत कब्रिस्तान के बयान पर बवाल

ताज महल पर भाजपा नेता संगीत सोम के बयान को लेकर विवाद के बीच हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने इस स्मारक को ‘खूबसूरत कब्रिस्तान’ बताया है। हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है।’’ विज अतीत में कई बार अपने बयानों से विवाद पैदा कर चुके हैं।
विज का ट्वीट उत्तर प्रदेश में सरधना से भाजपा विधायक सोम के उस बयान की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने भारत की विरासत में ताजमहल के स्थान पर सवाल उठाया था। ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस स्मारक को ‘‘भारत माता के सपूतों’’ ने अपने खून और पसीने से बनाया था और इसकी सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

अहमदाबाद में दो गुटों के बीच टकराव; पत्थरबाजी में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल

गुजरात के अहमदाबाद में एक स्थानीय मंदिर उत्सव के पर्चे में नाम प्रकाशित करने को ...